logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शिवसेना शिंदे गुट के नेता की मांग, “महिलाओं, लड़कियों को सुरक्षा के लिए लाइसेंस दो, मैं दूंगा रिवॉल्वर”


अमरावती: मुर्तिजापुर के पूर्व महापौर और शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी नानकराम नेभनानी ने अमरावती में विवादित बयान दिया है. नेभनानी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से महिलाओं को रिवॉल्वर रखने की अनुमति देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अनुमति मिलते ही मैं रिवॉल्वर लेकर दूंगा.  

नेभनानी ने कहा, “देश और प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है. लेकिन मैंने खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि सरकार को महिलाओं को रिवॉल्वर रखने की अनुमति देनी चाहिए. यदि अमरावती में अनुमति मिले तो मैं एक रिवॉल्वर लेकर दूंगा.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू समाज की ओर से अमरावती के नेहरू मैदान से इरविन चौक तक एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया. इस बीच समापन समारोह के दौरान नानकराम नेभनानी ने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी.

नेभनानी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर अत्याचार रोकने के दौरान लड़कियों और महिलाओं के हाथों दो या तीन लोगों की मौत भी हो तो चलेगा, लेकिन गलत व्यक्ति बचना नहीं चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट फीस का पूरा खर्च मैं उठाऊंगा. नेभनानी ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर उन लड़कियों और महिलाओं के परिवार को कुछ भी होता है, तो मैं हमेशा उनके साथ आगे खड़ा रहूंगा.